fbpx
Health

लहसुन के तेल के हैं गजब के फायदे, दर्द ही नहीं स्किन की समस्याओं को भी करता है झट से दूर

लहसुन के तेल का स्किन और बालों पर इस्तेमाल करने से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे और बनाने का तरीका

त्वचा के लिए लहसुन का तेल:

लहसुन का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह कई समस्याओं  को दूर करने के लिए भी प्रभावी होता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हार्ट डिजीज, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना, पाचन संबंधी परेशानी इत्यादि को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलिसिन और डायलिल सल्फाइड्स आपकी कई परेशानियों के लिए औषधि के समान कार्य करता है। वहीं, इससे बने तेल का प्रयोग करने से आपको दर्द से आराम मिलता है। इतना ही नहीं, लहसुन के तेल का प्रयोग करने से स्किन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।

मुंहासों की परेशानी करे दूर

लहुसन के तेल का स्किन पर इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, लहसुन में  विटामिन सी, सेलेनियम, एलिसिन, जिंक और कॉपर जैसे कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसके साथ ही लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को निकलने से रोक सकते हैं और उनका इलाज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन में जिंक होता है, जो स्किन से अतिरिक्त ऑयल को बाहर कर सकता है। इससे सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

पिंपल्स की परेशानी करे कम

नियमित रूप से अगर आप लहसुन के तेल को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की परेशानी को कम करने में मदद मिलती है। यह स्किन से संक्रमण के खतरों को कम कर सकता है। साथ ही पिंपल्स की वजह से होने वाले दाग-धब्बों की परेशानी को भी कम कर सकता है।

झुर्रियां करे कम

स्किन पर लहसुन के तेल का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की परेशानियां भी कम होती है। इसमें एंटी-रिंकल्स गुण होता है, जो झुर्रियां की समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही फाइन-लाइंस की समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

बालों का झड़ना करे कम

लहसुन का तेल न सिर्फ स्किन की परेशानी कम कर सकता है, बल्कि यह बालों का झड़ना भी कम कर सकता है। अगर आप रोजाना लहसुन के तेल से स्कैल्प की मसाज करते हैं, तो इससे रोम छिद्रों में बेहतर तरीके से ब्लड सर्कुलेशन होता है। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं, लहसुन के तेल से आप अपने बालों के विकास को भी बढ़ा सकता हैं।

अच्छे रिजल्ट के लिए रात को बालों में लहसुन का तेल लगाएं। इसके बाद इसे लपेटकर रातभर के लिए छोड़ दें। बाद में रातभर के लिए इसे छोड़ दें, इससे पोषक तत्व बालों में अच्छी तरह से अवशोषित हो सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह अपने बालों में शैंपू से धो लें।

डैंड्रफ का इलाज

बाल झड़ने के अलावा लोगों में डैंड्रफ की परेशानी सबसे आम है। इस परेशानी को दूर करने में भी लहसुन का तेल असरदार हो सकता है। इसमें एंटी-डैंड्रफ गुण होता है। नियमित रूप से इस तेल के प्रयोग से डैंड्रफ की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है।

कैसे बनाएं लहसुन का तेल?

घर में बने लहसुन के तेल का उपयोग करने से बेहतर कुछ नहीं है। इस तेल को बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियां लें और उसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद एक पैन लें, इसमें ऑलिव ऑयल डालें और इसके बाद इसमें थोड़ी सी कुचली हुई लहसुन डाल लें। इसके बाद इसे करीब 2 से 3 मिनट तक गर्म करें। बाद में गैस बंद कर लें। अब इसे एक जार में ट्रांसफर कर लें। अब जरूरत पड़ने पर इस तेल का प्रयोग करें।

लहसुन के तेल का प्रयोग करने से स्किन संबंधी परेशानियों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन संबंधी परेशानी पहले से हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page