M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लखनऊ में हुई कांग्रेस सेवादल की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने किया सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित.

लखनऊ में आयोजित हुई बैठक में हापुड़ से सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान ने लिया हिस्सा.

हापुड़। सोमवार को आयोजित हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान लखनऊ पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सेवादल के कार्यकार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान खाबरी जी ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। आज आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो पदयात्रा निकाली जा रही हैं। उसमें सेवादल का विशेष योगदान हैं। सेवादल के कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर आज कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” देश के विभिन्न राज्यों में जिन क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं। उन क्षेत्रों में लोगों का अपार प्यार और समर्थन कांग्रेस पार्टी और हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी को मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जो कि सेवादल के द्वारा मुमकिन हो सका हैं। उन्होंने सेवादल के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव नजदीक हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास हैं कि आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी सेवादल के कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने सेवादल के कार्यकर्ताओं के हौंसले को सलाम करते हुए उन्हें संगठन मजबूत करने पर बल दिया। सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद पांडे ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में जुट जाने के लिए आह्वान किया हैं। सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान ने कहा हैं कि नगर निकाय चुनाव में वे अपनी टीम के लोगों के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर पार्टी को बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक सीटें जिताकर देंगे। बैठक के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्ल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल त्यागी, सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रदीप राणा आदि पदाधिकारी गण भी मौजूद रहें.!





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page