एलायंस क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में वितरित की ताहरी

हापुड़ । मल्टी नेशनल चेयरमैन अजय बंसल के आवाहन पर एलायंस क्लब हापुड़ माधव द्वारा हंगर वीक के अंतर्गत शुक्रवार को डी पी एस प्ले स्कूल में तहरी वितरण का सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लगभग 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को गरम तहरी वितरित की गई, जिसका सभी ने अत्यंत आनंद एवं संतोष के साथ लाभ उठाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एली मोहित अग्रवाल , सचिव एली अनुज गोयल , संरक्षक अनुज मित्तल जी, कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग ,दीपक गर्ग , सचिन चौधरी ,सुधीर गुप्ता ,सौरभ मित्तल , मुदित बंसल , वैभव गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, तुषार गर्ग, अनूप सिंह प्रदीप गर्ग, मुकुल जिंदल, विकास गर्ग,अरुण जिंदल,सौरभ मित्तल, डिस्ट्रिक सेक्रेटरी सचिन अग्रवाल, डिस्ट्रिक कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।*
*यह सेवा कार्य ऑलयनिज़्म की भावना—सेवा ही जीवन है—का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।*
*अंत में एली अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यों को तारी वितरण का सेवा कार्य करने के लिए उनका आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया*












