रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत

हापुड़। मेरठ रोड पर किठौर रोड कट के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अहमदनगर दादरी निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक देवेंद्र बुधवार देर शाम काम खत्म कर वह बाइक से अपने गांव अहमदनगर दादरी लौट रहे थे। मेरठ रोड पर किठौर कट के पास मदरसे के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।











