M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सड़क दुघर्टना में हुई मौत के बाद दो सगी बहनों का गांव में हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों में शोक की लहर

NH-9 पर कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, पटना मुरादपुर में पसरा मातम

 डासना फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, बाइक सवार फूफेरा भाई गंभीर घायल; पोस्टमार्टम के बाद गांव में हुआ अंतिम संस्कार, चालक फरार

हापुड़/गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में हापुड़ के पटना मुरादपुर गांव की दो सगी बहनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार 22 टायर कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा फूफेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। बुधवार को दोनों बहनों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

दिल्ली जाते समय हुआ हादसा
पटना मुरादपुर निवासी राजमिस्त्री सनोद की बेटियां अंशिका (17) और परी (15) अपने फूफेरे भाई अजय निवासी नजफगढ़, दिल्ली के साथ बाइक से दिल्ली जा रही थीं। शाम करीब 7:30 बजे वे वेव सिटी थाना क्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कट की तरफ मुड़ रही थीं। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

पहिए के नीचे आई बड़ी बहन
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंशिका कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परी और अजय बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। परी का सिर डिवाइडर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।



इलाज के दौरान छोटी बहन ने भी तोड़ा दम
हादसे के बाद चालक कंटेनर समेत फरार हो गया। सूचना पर वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायल परी और अजय को डासना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें हापुड़ के रामा अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान परी ने भी दम तोड़ दिया। अजय की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।



गांव में शोक का माहौल
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों के शव पैतृक गांव पटना मुरादपुर लाए गए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page