M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

दुल्हा अपने रिश्तेदार संग निकाह के लिए दुल्हन का कर रहा था इंतजार दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार

दुल्हा अपने रिश्तेदार संग निकाह के लिए दुल्हन का कर रहा था इंतजार दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार

मेरठ 

कंकरखेड़ा के एक गांव में 23 जनवरी को बारात पहुंची थी। दुल्हा अपने नाते-रिश्तेदार और मौलाना संग निकाह के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था। निकाह से महज दो घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी दूसरे समुदाय से है। पीड़ित स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रेमी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां दौराला ब्लाक की महिला स्वयं सहायता समूह में सदस्य है। इसी समूह में दौराला थाना क्षेत्र में लावड़ रोड स्थित एक गांव निवासी युवक की मां भी सदस्य है। दोनों महिलाओं का एक दूसरे के घर आना जाना है। इसी कारण कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी महिला सदस्य की बेटी और दौराला क्षेत्र के गांव निवासी महिला सदस्य के बेटे के बीच दोस्ती हो गई।

इंतजार करता रह गया दुल्हा

दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने की ठानी। मगर, दोनों युवती मुस्लिम और युवक दूसरे समुदाय का होने की वजह से स्वजन शादी को तैयार नहीं थे। 23 जनवरी को युवती का निकाह था। दुल्हा बारात लेकर मंडप में पहुंच गया। जहां पर दुल्हन का निकाह के लिए स्वजन, नाते-रिश्तेदार और मौलाना इंतजार कर रहे थे।



थोड़ी देर बाद पता चला कि दुल्हन अपने कमरे में नही है। स्वजन का शक दौराला के गांव निवासी प्रेमी पर गया। जानकारी की तो पता चला कि प्रेमी भी अपने घर से फरार है। जिसके बाद दुल्हन के स्वजन ने कंकरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित प्रेमी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही प्रेमी जोड़ा पकड़ में आएगा।





 





jmc
jmc







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page