अवैध कट, ढाबों व एनएचआईए की लापरवाही से चली गई दिल्ली के तीन सगे भाईयों की जान

अवैध कट, ढाबों व एनएचआईए की लापरवाही से चली गई दिल्ली के तीन सगे भाईयों की जान
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर देर रात अवैध कट की वजह से हाईवे पर आए पशु की टक्कर के कारण दिल्ली के तीन सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली से आए परिजनों को तीन भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया, जिससे सभी के चेहरों पर मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के सामने अचानक गाय आ गई। बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। तभी सामने से आ रही अर्टिगा कार की से स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। जिससे दिल्ली के गाजीपुर स्थित मुल्ला कॉलोनी के रहने वाले तीन सगे भाई अबरार (48), अफजाल (35), सरफराज (40) की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार इस्तेखार, शाहबाज, जुबैर, सरताज सहित
9 लोग घायल हैं। अर्टिगा सवार सभी बिजनौर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात घायलों में समेत अन्य लोग हैं।
परिजनों के अनुसार
मृतक अबरार दिल्ली गाजीपुर किराना स्टोर चलाता था। अफजाल दिल्ली मुल्ला कॉलोनी कारपेंटर व सरफराज ठेकेदारी करता था।
जिलें में नेशनल हाईवे-9 पर एन एच आई ए अधिकारियों की लापरवाही व अवैध ढाबों संचालकों द्वारा अवैध कट खोले जाने से जानवर हाईवे पर आ जाते हैं, जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में संबंधित विभाग से पत्राचार कर कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा।















