M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

धूमधाम के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती

हापुड़ (सौरभ शर्मा)। हापुड़ जनपद में धूमधाम के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती।
सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती का आयोजन जे०पी० पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर सैनी महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा 128 छात्राओं को सम्मानित किया गया। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा माता सावित्री फुले जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षिका शीतल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले साक्षात शिक्षा की देवी हैं जिन्हें हम लोगों ने साक्षात रुप से देखा है कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए किस कदर प्रयास किए।

जब वह महिलाओं को शिक्षा देने का काम करती थी तो कुछ लोग उनके विरोध में उन पर गंदगी व पत्थर तक फेकते थे। लेकिन उनके प्रयास के कारण ही आज महिला राष्ट्रपति से लेकर विभिन्न सरकारी पदों पर आज विद्यमान है। देश के मुख्य पदों पर भी आज महिलाएं है। वरिष्ठ समाजसेवी व खेल प्रशिक्षक मदन प्रकाश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के प्रयासों द्वारा ही आज महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं एक समय वह भी था जब महिलाओं को केवल घर के चौकौ- चूल्हे तक ही सीमित रखा जाता था।

सभासद महेश सैनी व सुनील सैनी ने कहा कि हम लोगों को माता सावित्रीबाई फुले के बताए मार्ग पर चलना चाहिए तथा महिलाओं के शिक्षा के लिए नए-नए विद्यालयों की स्थापना व उनको आगे बढ़ने के लिए तकनीकी शिक्षा भी दिलानी चाहिए। क्योंकि आज महिलाएं हवाई जहाज तक उड़ आती हैं यह सब माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का ही नतीजा है ।

सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी ने कहा कि सैनी महासभा उत्तर प्रदेश इस अवसर पर माता सावित्रीबाई फुले जयंती को महिला स्वाभिमान दिवस घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से करती है। माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों से जो आज महिलाएं उच्च पदों पर पहुंच रही हैं। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि फुले दंपत्ति को भारत रतन दे। तथा माता सावित्री फुले जयंती को महिला स्वाभिमान दिवस के रूप में घोषित करें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जे०पी० पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मास्टर राकेश सैनी ने कहा कि हम माता सावित्रीबाई फुले के सिद्धांतों को आगे ले जाएं और महिलाओं को उच्च शिक्षा के साधन उपलब्ध कराएं ताकि महिलाएं देश व प्रदेश को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें । इस अवसर पर श्रीमती संगीता सैनी, मुकेश सैनी, कौशल सैनी, जीत सैनी, लखन सैनी, योगेंद्र सैनी, राजीव सैनी, पवन सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जे.पी. पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं संगीता सैनी, शालू सैनी, संध्या प्रजापति, अंजुम मलिक, आसना उस्मानी, सोनम रानी आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page