fbpx
HapurNewsUttar Pradesh

मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रही मरीजों की संख्या

हापुड़। मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास हो रहा है तो रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान में दोगुना से अधिक का अंतर चल रहा है। जो लोगों को तेजी से बीमार कर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। वहीं, दूसरी ओर बृहस्पतिवार को कोहरे से राहत मिली है।

फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम के मौसम में दोगुना से अधिक अंतर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, पिछले 4 दिनों से सुबह के समय क्षेत्र में कोहरा छा रहा था। जिससे किसानों के चेहरे पर सिकन देखने को मिल रही थी। लेकिन, बृहस्पतिवार को कोहरा नहीं छाया। वहीं, दिन व रात के तापमान में अंतर बढ़ने से बीमारियां घेरने लगी हैं। दो गुना से अधिक अंतर के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक बीमार हो रहे हैं। लोगों को खंासी, जुकाम और बुखार हो रहा है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page