मोबाइल ना दिलवाने से क्षुब्ध घर से लापता हुए नाबालिग का दो सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुराग

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पट्टा कालोनी से मोबाइल की जिद करने के बाद मां की डांट से क्षुब्ध एक 16 वर्षीय किशोर अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पट्टा कालोनी की सीमा ने बताया कि उसका पुत्र कृष्णा 29 अप्रैल 2026 को मोबाइल फोन लेने की जिद कर रहा था। पीड़िता ने आर्थिक स्थिति और अन्य कारणों के कारण मोबाइल दिलाने से मना करते हुए उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर कृष्णा दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। स्वजन को पहले लगा कि किशोर कुछ समय बाद वापस लौट आएगा, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार की चिंता बढ़ गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।












I’m researching options and came across ev88dubeyclinic. The website looks professional, I’m digging the layout. Definitely worth a look for more information, here’s their site: ev88dubeyclinic.
Downloaded the g55betapp the other day. Pretty simple to use. If you are in the market for such an app, then give this a try, then you might find your home there! You can check them out on g55betapp.
Hey everyone, just saw g55betcom. I think the website loads quick. I am not sure what else I can tell, I think the best if that you check it yourserlf. Visit them at g55betcom.