डी.पी. एस. प्ले स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने दी शानदार डॉस व कैटवॉक की प्रस्तुति

डी.पी. एस. प्ले स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने दी शानदार डॉस व कैटवॉक की प्रस्तुति
हापुड़। नगर के रेलवे रोड़ स्थित डीपीएस प्ले स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की माताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए आकर्षक डाँस , टेक एवे’ और सुंदर व प्यार भरी पक्तियाँ प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलो, डॉस, कैटवॉक माँ-बच्चों का डूएट’ का भी आयोजन किया गया। जिसने वातावरण को बहुत अधिक रोमांचक बनाया। बच्चों द्वारा माँ के लिये स्वयं बनाए गए सुंदर उपहार मां को भेंट किये गए जिससे वातावरण आनदमय व भावुक हो
विद्यालय की प्रिंसिपल पूजा अग्रवाल ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए माँ को सर्वश्रेष्ठ योद्धा बताया। कार्यक्रम में माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। सभी और रंगारंग क्रार्यक्रम की मंग थी। अध्यापिकासों का सहयोग सराहनीय रहा।











