fbpx
News

राष्ट्रीय एकीकरण व चरित्र निर्माण दिवस की तैयारी के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने कसी कमर-ज्ञानेंद्र त्यागी,23 दिसंबर को उत्तराखंड राज्यपाल के आनें की सम्भावना

हापुड़।
आज राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वाधान में जिला कार्यालय श्रीराम वाटिका पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय एकीकरण एवं निर्माण दिवस के रूप में मनाने जा रहा है जिसमें संस्था के पदाधिकारियों कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है जिसमें उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक पूज्य आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि जी करेंगे कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार राजन छिब्बर हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई पी सिंह व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी पी त्यागी (वीर चक्र) विशिष्ठ अतिथि होंगे।

ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के दर्जन भर शहीद परिवारों, समाज सेवीयों पत्रकार व किसान संगठनों के मुख्य नेताओं को सम्मानित किया जाएगा जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान के कोने कोने से फौज के सेवानिरवृत बड़े बड़े महारथी शामिल होने जा रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने बताया कि हापुड़ की सरजमीं पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय जिला संरक्षक शंशाक मुनि त्यागी जिला सचिव मुकेश प्रजापति युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण ध्यानी युवा के जिला सचिव गौरव त्यागी मौजूद रहे

Show More

One Comment

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page