M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया जीत का मंत्र,प्रत्येक कार्यकर्ता सुबह और शाम पांच-पांच घर चिंहिंत कर उनमें जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे-भूपेन्द्र सिंह

हापुड़। यूपी के जनपद हापु़ड़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव को लेकर बैठक की और जीत का मंत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव तक प्रत्येक कार्यकर्ता सुबह और शाम पांच-पांच घर चिंहिंत कर उनमें जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस तरह पांच दिन में एक कार्यकर्ता पचास घरों में संपर्क कर सकता है। भाजपा ने हमेशा से ही अपने एजेंडा में विकास को प्राथमकिता पर रखा है। उन्होंने कहा कि हापुड़ नगर पालिका में दस वर्ष से भाजपा ने कार्य किया है, 15 वर्ष से सांसद सेवा कर रहे हैं, छह वर्ष से विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन अभी भी एेसे बहुत से काम हैं। जिसको मात्र भाजपा ही पूरा कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराएं, ताकि वोट प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता से यह भी अपील करें कि वोट वाले दिन कहीं बाहर न जाए अगर जाने पड़े तो अपना वोड डालकर जाएं।
भारतीय जनता पार्टी ने सभी निकायों में मेयर, चेयरमैन अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। 14 हजार वार्डों में से लगभग 90 प्रतिशत वार्ड भी प्रत्याशित किए हैं। हम लोगों ने अपने एजेंडे के साथ जो नगरीय निकायों के विकास के लिए, सुरक्षा के लिए, शहरों को सजाने व सवारने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है। उस एजेंडो के लेकर मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, सरकार के वरिष्ठ सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी के सभी वरिष्ठ लोग जनता के बीच में हैं और हमारा जो एजेंडा है विकास, सुरक्षा का, उस एजेंडे के साथ प्रदेश की महान जनता से हम अपील कर रहे हैं कि बार पुन: शहरों के विकास की गति ठीक से चलती रहे इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, राज्य में भी भाजपा की सरकार है निकायों में भी भाजपा की सरकार हो इसके लिए हम सभी निवेदन कर रहे हैं।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अब चुनाव केवल पांच दिन का रह गया है और यह पांच दिन इस चुनाव के निर्णायक दिन होंगे। इन दिनों में हम जितने मेहनत कर लेंगे, उतने ही अच्छी प्रकार से हम पूरे जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायत को जीत पाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ताअों को इन पांच दिनों में अपना शत प्रतिशत देना होगा और इस चुनाव रूपी हवन कुंड में मतदान की आहूति इस प्रकार हो की चारों ओर भाजपा का परचम लहराए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला प्रभारी मयंक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, हरिराज चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज वाल्मीकि, कपिल एसएस, प्रमोद जिंदाल, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, पूर्व सभासद योगेंद्र पंडित, अमित शर्मा, विक्रांत शर्मा, ललित मोदी, विश्वप्रकाश शर्मा, राहुल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, पंकज गर्ग,सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page