News
इंस्टाग्राम पर फोन और आईपैड जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई धनराशि

इंस्टाग्राम पर फोन और आईपैड जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई धनराशि
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर फोन और आईपैड जीतने का झांसा देकर उसके खाते से 21 हजार रुपए उड़ा दिए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के सुभाष नगर निवासी अमन ने बताया कि 30 जुलाई को उसके पास इंस्टाग्राम के जरिए एक मैसेज आया, जिसमें उसे मोबाइल फोन और आईपैड जीतने की बात कही गई। मैसेज पर क्लिक करने के बाद दो अलग-अलग नंबरों से वाट्सएप काल आई। काल करने वाले ने उसे बताया कि अगर वह दो हजार रुपये क्यूआर कोड के जरिए भेजेगा, तो गिफ्ट उनके घर पहुंच जाएगा।
पीड़ित ने बताया कि लालच में आकर उन्होंने दो हजार रुपये भेज दिए, लेकिन इसके बाद सात मिनट के भीतर उसके खाते से कुल 21 हजार रुपये निकाल लिए गए।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नज़ीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












