ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

छात्र – छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया

छात्र – छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया

हापुड़ ‌

हापुड़ ‌। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छिजारसी में
डॉ सुनील त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी – हापुड़ के आदेश पर, डॉक्टर कपिल गौतम, चिकित्सा अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धौलाना से डॉक्टर पंकज तोमर के साथ टीम भेजी।

डॉक्टर की टीम द्वारा बच्चों की लंबाई व वजन के साथ ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, डेंटल चैकअप, विजन चेकअप किया गया।
इसके साथ-साथ लेडी डॉक्टर द्वारा छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग भी की गई तथा आयरन कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गई।
डॉक्टर की टीम में डॉ शादाब, डॉ प्रीति शर्मा, आंखों की जांच के लिए श्रीमती अंजू बाला ढींगरा एवं लैब टेक्नीशियन बलराम नागवंशी, आशीष शर्मा, लव कुमार, आशीष कुमार, काउंसलर रजनी शर्मा व अन्य उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अक्षय पुंडीर एवं कार्यालय प्रमुख श्रीमान चौखे सिंह ने आचार्या श्रीमती संगीता एवं आचार्य धर्मेंद्र के सहयोग से यह चेकअप संपन्न कराया।
प्रबंध समिति के मंत्री राहुल सिंघल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page