गंगा में नाव पर दिव्यांग द्वारा स्टंट करने के मामले में नाविक गिरफ्तार, 1.90 लाख रुपए का दिया चैलेंज

गंगा में नाव पर दिव्यांग द्वारा स्टंट करने के मामले में नाविक गिरफ्तार, 1.90 लाख रुपए का दिया चैलेंज

हापुड़। बृजघाट पर गंगा नदी में एक दिव्यांग युवक द्वारा नाव की छत पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह स्टंट 1.90 लाख रुपये के चैलेंज को पूरा करने के लिए किया।
वायरल वीडियो में दिव्यांग युवक नाव की छत पर चढ़कर डिप्स लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि उसने यह स्टंट 1.90 लाख रुपये के चैलेंज के तहत किया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील और खतरनाक चैलेंज का चलन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते युवक गंगा किनारे पहुंचा और लोगों को 1.90 लाख रुपये का चैलेंज देकर नाव की छत पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करने लगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जिसमें दिव्यांग दीनू फरार हो गया, जबकि नाविक मनोज को गिरफ्तार कर लिया।












