HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के रेती निवासी पवन निषाद और बहादुरगढ़ के शंकर टीला निवासी संजीव बाईक से रविवार को कहीं जा रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया।
रविवार को मेरठ में घायल पवन निषाद (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार पवन की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। मृतक की पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











