छात्रा को बेहोश करके रेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

छात्रा को बेहोश करके रेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
,हापुड़ ।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक छात्रा को बेहोश कर रेप करके अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी पिलखुवा की एक यूनिवर्सिटी में शिक्षा ले रही है। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी जाते समय रास्ते में मेरठ निवासी रिश्तेदार रोहन और बबलू मिल गए थे। दोनों युवक ने बेटी से वार्ता की और नशीली दवाई डालकर पानी पिला दिया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने बेटी को एक होटल में ले गए और रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि दोनों आरोपी फोन पर बेटी को ब्लैकमेल करते और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। बेटी के बार-बार मना करने पर अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दी है।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












