युवक की मौत के मामलें में पत्नी सहित पांच लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

युवक की मौत के मामलें में पत्नी सहित पांच लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में मंगलवार को मध्य गंग नहर में ड्राइवर के शव के मामले में परिजनों ने पत्नी सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी शोएब (25 ) की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी कि शोएब हरौडा गांव के सामने नहर किनारे स्थित पीर के पास मध्य गंग नहर में डूब गया था ।
बुधवार सुबह मांकड़ी की झाल से आगे काचरोट के पास नहर किनारे शोएब का शव बरामद हुआ था।
मृतक के भाई हुसैन ने आरोप लगाया कि शोएब का अपनी पत्नी फराह से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि 12 मई को पत्नी फराह, साली नसीम बानो और अन्य परिजन शोएब को गांव से सिंभावली बाजार लेकर गए थे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई कि वह नहर में डूब गया है।शव पर सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के कई निशान मिले, जिससे परिजनों ने पत्नी पर हत्या की आशंका जताई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।











