अधिवक्ता परिषद ब्रज के जिलाध्यक्ष शिवमंगल लाल व कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार गर्ग हुए मनोनीत, अधिवक्ताओं ने दी बंधाई

हापुड़।
अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा जनपद ईकाई का पुर्नगठन प्रांत कोषाध्यक्ष कमल सिंह एडवोकेट और प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर के द्वारा प्रांत अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता के आदेश पर किया गया।
जिसमें जिला ईकाई के अध्यक्ष शिवमंगल लाल को बनाया गया है। अधिवक्ता परिषद ब्रज ईकाई के जिला मंत्री, मीडिया प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि राजकुमार त्यागी, विपिन गुप्ता, सौरभ कुमार गौड़ को ईकाई संरक्षक बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष बीनू जैन, अजय सैनी, संदीप त्यागी, महामंत्री अनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय सिंह तोमर, उदित चौधरी, माधुरी शर्मा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार गर्ग को मनोनित किया गया। विमल कुमार प्रजापति को मासिक बैठक प्रमुख व सोनू सैनी को सह प्रमुख व बलराम कुमार तोमर को न्यायप्रवाह प्रमुख व आदित्य शर्मा को सह प्रमुख बनाया गया। स्वाध्याय मंडल प्रमुख जयभगवान शर्मा व प्रमोद कुमार तोमर को सह प्रमुख बनाया गया। जिला कार्यकारिणी के पद पर विमल गुप्ता, विकास त्यागी, राजकिरन सिंह, कविता गौड़, नितिन पूनिया, संदीप शिशौदिया, आशीष शर्मा, विदूषी शिशौदिया, प्रशांत शर्मा, परशुराम, सुदिन सिरोही, हिरदेश शिशौदिया, हर्ष त्यागी, मुकेश त्यागी को बनाया।











