जेएमएस इंस्टीट्यूट में सरस्वती मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित की यंगस्टर्स में हार्ट अटैक पर जागरूकता कार्यक्रम

जेएमएस इंस्टीट्यूट में सरस्वती मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित की यंगस्टर्स में हार्ट अटैक पर जागरूकता कार्यक्रम
हापुड़। सरस्वती मेडिकल कालेज द्वारा जेएमएस इंस्टीट्यूट मेंयंगस्टर्स में हार्ट अटै विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जोखिम कारकों को समझना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को बताना था।
सरस्वती मेडिकल कॉलेज के
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल रामटेके ने बताया कि तनाव, धूम्रपान, खराब खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता और अत्यधिक कार्य-दबाव जैसे प्रमुख कारणों पर विस्तार से चर्चा की, जो युवाओं में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं।
डॉ. राहुल ने शुरुआती लक्षणों जैसे—छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थकान और हाथ या जबड़े में दर्द—की पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और वार्षिक स्वास्थ्य जांच जैसी रोकथाम संबंधी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मार्केटिंग मैनेजर डॉ. मनोज गोविल ने संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, रोगी देखभाल सुविधाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संस्थान समाज के कमजोर वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एल. रुबावथी, सीनियर एच.आर. मैनेजर ने विद्यार्थियों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी के महत्व के बारे में बताया और उन्हें डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साझा की गई उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जीएम एन. वर्दाराजन, प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम, डायरेक्टर जनरल
डॉ. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर
डॉ. रोहन सिंघल, सेक्रेटरी
डॉ. साक्षी आदि मौजूद थे।












