News
छत पर गई दो युवतियां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी, हाथ टूटा

छत पर गई दो युवतियां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी, हाथ टूटा
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में छत पर गई दो युवतियां 11 हजार की बिजली की लाईन की चपेट में आने से झुलस गई। जिससे घर में हड़कंप मच गया।
हापुड के गांव ददायरा निवासी
सुनील की बेटी काव्य व सोनू की बेटी प्रियांशी देर रात छत पर गई थी, तभी छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजनों ने छत पर पहुंच कर झुलसी दोनों युवतियों को अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां काव्या का हाथ टूट गया था।
घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अनेक बार बिजली अधिकारियों की शिकायत के बावजूद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।












