ATMS College of Education Menmoms
News

कैब लूटकर का खुलासा: दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

कैब लूटकर का खुलासा: दो लुटेरे गिरफ्तार,

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना धौलाना पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त ने हुए गाड़ी/कार को बुक कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट के मोबाइल, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कार बुकिंग एप के माध्यम से दिनांक 21 अप्रैल 25 को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मसूरी तक कार बुक कर लाये थे एवं ग्राम पिपलैड़ा में कार चालक को तमंचा से डरा धमकाकर उसकी अर्टिगा कार, मोबाइल व दस्तावेज को लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपाचरी सहित 02 वाहन चोरों/लुटेरों गाज़ियाबाद निवासी समद व दो नाबालिग को गालन्द नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट से सम्बन्धित नकदी, 02 मोबाइल, 02 डेबिट कार्ड, अन्य दस्तावेज व अवैध असलहा बरामद हुआ है।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ करने पर अभियुक्त समद ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 21.04.2025 की रात्रि में सुबह करीब 02.00 बजे रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से एक कार अर्टिगा बुक की थी, जिसे हमने पिपलैडा में ड्राईवर से तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए लूट लिया था, अर्टिका कार एवं उस व्यक्ति से रुपये एवं मोबाईल फोन को लूटकर अर्टिका गाडी से वहां से विजयनगर की और जा रहे थे तो रास्ते में कच्चे रास्ते पर गाडी फस गई थी। गाडी न निकलने पर गाडी में रखे डेबिट कार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स, गाडी की आरसी व वोटर आईडी कार्ड आदि सामान को लेकर हम सभी लोग मौके से भाग गये थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page