तेंदुए ने घर के बाहर बंधे दो पशुओं को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के 

खादर क्षेत्र के गांव में रविवार देर रात एक तेंदुआ ने घर के बाहर बंधे दो पशुओं को अपना निवाला बना लिया,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

  जानकारी के अनुसार गढ़ के नयागांव निवासी किसान बली सिंह परिवार के साथ सो रहे थे।

रविवार की   देर रात्रि जागने पर उन्होने देखा कि जंगल की ओर से तेंदुआ उनके घर के बाहर आ गया।वहां आने के बाद तेंदुए ने उसके दो बछड़े अपना निवाला बिना लिया। जिसके बाद रात्रि को ही दर्जनों ग्रामीणों ने तेंदुए की जंगल में तलाश की परंतु कुछ नहीं मिल सका।

 सोमवार की सुबह को ग्रामीणों ने फिर से उसको तलाश किया लेकिन काफी तलाश के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली।

 वन विभाग दरोगा अनुज जोशी ने बताया कि तेंदुए काे पकड़ने के लिए रात को भी कंबिग की जा रही है। शीघ्र ही तेंदुए काे पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version