M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

संवाद सूत्र

थाना क्षेत्र के रामपुर मोती गांव में बुधवार की देर शाम युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन युवक को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मुर्दाघर भेज दिया। मृतक के चाचा ने गांव के तीन युवकों को नामजद करते हुए हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक शराब पीने का आदी था
जानकारी के मुताबिक, रामपुर मोती निवासी संतराम जाटव का बेटा अवनीत 23 साल शराब पीने का आदी था। बुधवार को वह गांव के दोस्तों के साथ शराब पीकर घर आया तो पिता समेत परिजनों ने उसे डांट दिया। जिसके चलते युवक कमरे के अंदर चला गया। देर रात तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजन डॉक्टर के पास गए लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद वे युवक का शव लेकर घर आ गए. देर रात पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। मृतक के चाचा सतीश ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली है. फिर भी तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

 

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page