ATMS College of Education Menmoms
Hapur

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

सबली शिव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु..
– फोटो : HAPUR

ख़बर सुनें

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गुंजायमान रहे। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे।
महाशिवरात्रि को लेकर सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, छपकौली के प्राचीन महादेव मंदिर में मुख्य रूप से जलाभिषेक होता है। यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा शहर के चंडी मंदिर, बख्तावरनाथ मंदिर, बुलंदशहर रोड स्थित श्रीमंशा देवी मंदिर, गांव असरा और तगासराय के प्राचीन शिव मंदिरों के अलावा गांवों के मंदिरों में कांवड़िये व श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जलाभिषेक की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। बृहस्पतिवार तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने देर रात को भद्रा हटने पर जलाभिषेक किया। दिनभर सबली और छपकौली में कांवडिय़ों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय बना रहा। कांवडिय़े और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से इसका भी पूरा ध्यान रखा गया
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेला लगा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मेले का आनंद लिया। झूलों के साथ खान-पान के ठेले एवं खिलौनों की दुकानें पर खूब चहल पहल रही।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के सबली मंदिर, बाबूगढ़ स्थित छपकौली मंदिर के अलावा शहर के अन्य मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मंदिरों में लगी सीसीटीवी पर भी नजर रखी गई। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की गई तथा सीसीटीवी से भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई।

Source link

SCM Global School

Om Prime Estates M&M

Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School

Brainwaves International School

Delhi City School

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page