गाड़ी ठीक करवाने आए फौजी का पर्स गिरा, मिस्त्री ने ईमानदारी दिखाते हुए लौटाया

गाड़ी ठीक करवाने आए फौजी का पर्स गिरा, मिस्त्री ने ईमानदारी दिखाते हुए लौटाया
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में कोतवाली के बराबर में अपनी गाड़ी ठीक करवाने आए एक फौजी का पर्स सड़क पर गिर गया, मिस्त्री ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे वापस लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी सेना में जवान जयदीप अपनी गाड़ी की मरम्मत कराने के लिए सूर्य विहार मार्केट आए थे। काम के दौरान उनका पर्स जेब से निकलकर सड़क पर गिर गया, जिसका उन्हें पता नहीं चला और वे घर चले गए।
इस दौरान वहां काम कर रहे एक मिस्त्री दानिश ने सड़क पर पड़ा पर्स उठाकर खोला, तो उसमें नकद राशि के साथ आधार कार्ड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और फौजी की पहचान से जुड़े अन्य दस्तावेज मिले।
घर जाकर जब फौजी ने पर्स देखा,तो नहीं मिला। वे फिर से मार्केट आए और पूछताक्ष शुरू कर पर्स ढूंढने लगे, तभी मिस्त्री दानिश ने उनके पास पहुंच मालिक की शिनाख्त कर पर्स लौटा दिया। जिससे फौजी ने मिस्त्री का आभार व्यक्त किया ।












