एलाइन्स क्लब (महक) ने मनाया मदर्स डे , मां केवल एक शब्द नहीं है बल्कि वह संपूर्ण जीवन का आधार होती है – डॉ.सुनीता शर्मा

एलाइन्स क्लब (महक) ने मनाया मदर्स डे , मां केवल एक शब्द नहीं है बल्कि वह संपूर्ण जीवन का आधार होती है – डॉ.सुनीता शर्मा
हापुड़। मदर्स डे के पावन अवसर पर एलाइन्स क्लब (महक)द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें मातृशक्ति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसके पश्चात क्लब के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
क्लब की अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है और उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है। सचिव सुनीता स्वामी ने कहा कि मां की ममता फूलों से खुशबू जिसका प्यार,
उसके आंचल से मिले जीवन को आधार,
हर दुख में जो साथ दे बनाकर मीठी छांव,
मां से बढ़कर नहीं जगत में दूसरा है ढांव।
वाइस गवर्नर डायरेक्टर डॉक्टर सुनीता शर्मा ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं है बल्कि वह संपूर्ण जीवन का आधार होती है उन्होंने सभी को अपनी माता के प्रति सम्मान और सेवा का भाव बनाए
रखने का संदेश दिया।
रुबीना माहेश्वरी ने बताया कि समाज में माता के योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति प्रेम कृतज्ञता प्रकट करना ही इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य सरिका गुप्ता, ज्योति साहनी, मनीषाशर्मा, प्रशांति त्यागी ,अलका माहेश्वरी ,बबीता सिरोही, प्रतिभा गुप्ता, प्रेरणा खत्री, सरिता रानी, वृंदा ,गीता खत्री, संगीता महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।











