M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्म के उल्लास में डूबा शहर, जयकारों से गुंजायमान हुआ मन्दिर प्रांगण

हापुड़।

श्री मां मनसा देवी मंदिर परिसर में 16वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भक्ति की ऐसी गंगा बही कि श्रद्धालु उसमें सराबोर नजर आए। जैसे ही कथा व्यास आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने प्रभु के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया, पूरा वातावरण ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने झूमते-गाते हुए कन्हैया के जन्म की खुशियां मनाईं।
​कथा प्रसंग: वामन अवतार और बलि का अहंकार
​कथा में महाराज जी ने वामन अवतार और समुद्र मंथन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब राजा बलि का अहंकार बढ़ा, तो भगवान ने वामन रूप धारण कर तीन पग में ही उनका सर्वस्व नाप लिया। उन्होंने संदेश दिया कि भगवान केवल प्रेम और समर्पण के भूखे हैं, धन या बल के नहीं। इसके बाद गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग के माध्यम से यह समझाया गया कि जब मनुष्य चारों ओर से संकटों से घिर जाता है और केवल परमात्मा को पुकारता है, तो ईश्वर नंगे पैर उसकी रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं।
​व्यास पीठ से महाराज जी ने कंस के अत्याचारों, देवकी-वासुदेव के कारावास और आकाशवाणी का जीवंत चित्रण किया। उन्होंने बताया कि जब समाज में अधर्म बढ़ता है, तब प्रभु स्वयं अवतार लेते हैं। रात्रि के घनघोर अंधेरे और बारिश के बीच जैसे ही वासुदेव जी बाल रूप कृष्ण को लेकर यमुना पार कर गोकुल पहुँचे, पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो उठीं।
​भगवान के जन्म की घोषणा होते ही समूचा पंडाल गोकुल धाम बन गया। भव्य झांकी के साथ बाल कृष्ण को पालने में झुलाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर नृत्य किया। आयोजन समिति की ओर से खिलौने, माखन-मिश्री, फल और मिठाइयां वितरित की गईं।
इस दौरान मन्दिर प्रांगण को रंग बिरंगी – लाइटों एवं फूल बंगला व गुब्बारों से भव्य सजाया गया।
​​कथावाचक ने अपने प्रवचन में कहा कि, “भगवान श्रीकृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर सोई हुई चेतना के जागने का प्रतीक है। यदि हम अपने हृदय को स्वच्छ रखें, तो परमात्मा वहां अवश्य प्रकट होते हैं।”
​ मुख्य यजमान पुनीत गोयल स्वाति गोयल, दीपक बटला संतोष बटला ने परिवार सहित भागवत आरती की मिडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया पंचम दिवस को श्री मद्भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाएं , श्री गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग का आयोजन किया जायेगा इस अवसर पर प्रबंधक शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, खिलैन्द्र सैनी, मधुसूदन गोयल, लाल राज किशोर, सुरेश चंद गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, रितु मित्तल, कविता कंसल, अंजलि सैनी, स्वाति गोयल, राधिका गोयल, पंखिल मित्तल, निशा तोमर, सोनिया बजाज, नेहा स्वामी, दीपांशी सैनी, हरदेई शर्मा, रीमा गुप्ता, रिंकी शर्मा, अनंत स्वामी, कालीचरण सैनी, नितिन सैनी, यादराम सैनी, अजय गुप्ता, हनी सैनी, पराग कंसल, दीपांशु मित्तल भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page