M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किसानों को खालिस्तानी व पाकिस्तानी कहनें वाले भाजपा नेता कमल त्यागी ने भरी पंचायत में पैर पकड़कर मांगी माफी, गुरूद्वारें में टेका माथा, किसानों ने किया माफ


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल त्यागी द्वारा 7 अक्टूबर को  फेसबुक पर  लखीमपुर खीरी में मृत किसानों व प्रदर्शनकारियों  को पाकिस्तानी व  खालिस्तानी कहनें के बाद बैकफुट पर आकर भाजपा नेता ने गुरूद्वारें में माथा टेक किसानों से पैर पकड़कर माफी मांगते हुए किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाएं। किसानों ने भी दरियादिली दिखाते हुए भाजपा नेता को माफी दें दी।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर निवासी व भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल त्यागी  ने अपनी फेसबुक पर लखीमपुर में मारें गए किसानों व प्रदर्शन कर रहे किसानों को खालिस्तानी व पाकिस्तानी कहकर पोस्ट किया था। मामलें का पता चलते ही  किसान नेता वीरेन्द्र सिंह  ने भाजपा नेता कमल त्यागी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी।
भाकियू ने गिरफ्तारी के लिए थानें का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की थी तथा समाज के लोगों ने बोर्ड पर कालिख पोती थी।
शनिवार को विवाद बढ़नें व हाईकमान के आदेश पर भाजपा नेता कमल त्यागी ने गुरुद्वारे में माथा टेक भरी पंचायत में कहा कि मैं सभी के पैर पकड़कर माफी मांगता हूं।भविष्य में ऐसी पुनःवृत्ति नहीं होगी। किसान एकता के नारें भी लगाएं। किसानों ने भी कमल को माफ कर दिया।
   

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page