हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दुल्हा , ग्रामीणों की लगी भीड़

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दुल्हा , ग्रामीणों की लगी भीड़
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दुल्हा अपनी दुल्हनिया को लेना गांव में हेलीकॉप्टर से आया, तो देखने को ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता इंतजार अली की बेटी फरहीन खातून का निकाह अमरोहा जनपद के बछरायूं क्षेत्र के मुड़ा खेड़ा गांव निवासी मोहसिन से तय हुआ था। दूल्हे मोहसिन की इच्छा थी कि वे अपनी दुल्हन को खास अंदाज़ में विदा कराकर लाएं। परिवार की सहमति के बाद यह इच्छा हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूरी की गई। मोहसिन हेलीकॉप्टर से अमरोहा के बछरायूं स्थित मुड़ा खेड़ा गांव से उड़ान भरकर सीधे बदरखा पहुंचे, जिससे यह निकाह समारोह में बेहद उत्साह और जश्न का माहौल बन गया।
हेलीकॉप्टर के उतरते ही पूरे क्षेत्र में कौतूहल और रोमांच फैल गया। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा-हर कोई इस अनोखे नज़ारे को देखने के लिए उत्साहित नजर आया। लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड करते दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहना पड़ा।
जब एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। गांव के इतिहास में यह पहला मौका था, जब निकाह की रस्म को इस तरह शाही अंदाज़ में निभाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के घोड़ा फार्म में उतरा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े।












