ATMS College of Education Menmoms
News

कैनरा बैंक के कर्मचारियों की हठधर्मिता से ग्रामीणो में आक्रोश

गढ़मुक्तेश्वर।

खाता न खोलने और बैंक की पासबुक देने में अवैध वसूली करने के अलावा कनैक्टिविटी के नाम पर बैंक के खाताधारकों को परेशान करने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
बताते चलें कि कैनरा बैंक सलौनी के कर्मचारियों के द्वारा छात्रों के खाता न खोलने से लेकर सिंडिकेट बैंक से कैनरा बैंक में परिवर्तित नाम होने पर नई पासबुक लेने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।
वृहस्पतिवार को स्पर्श शर्मा, दीपक शर्मा, हरिओम शर्मा, मोनू , रतन विनय कुमार और पप्पू ने बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध आक्रोशित हो विरोध प्रदर्शन करते हुए ऐसे कर्मचारियों को हटाने की मांग की।
प्रर्दशन करने वालों का आरोप है कि बैंक में वो खाता खुलवाने के लिए आये लेकिन पिछले 20 दिन से कोई ना कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता है जबकि छात्रवृत्ति की एक बार अंतिम तारीख निकल गई अब 25 तारीख है लेकिन बैंक में खाता न खोलने से छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जायेंगे । वहीं सिंडिकेट बैंक से कैनरा बैंक नाम बदलने पर कैनरा बैंक की पासबुक बनाने के लिए सुविधा शुल्क के बगैर पास बुक नहीं दी जाती।
इतना ही नहीं बैंक का सुरक्षा गार्ड के प्रति भी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्टाफ अपना रवैया बदलकर काम नहीं करता है तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा।
देखने वाली बात ये भी है कि शिकायत के लिखे गये टोल फ्री नंबर कभी मिलते ही नहीं हैं।

दुर्वेश तोमर


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

10 Comments

  1. Pingback: Ostheimer
  2. Pingback: 꽁머니놀이터
  3. Pingback: free cams
  4. Pingback: vakantie umbrie
  5. Pingback: Sugar Rush slot
  6. Pingback: เทปใส
  7. Pingback: decallab graphics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page