M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रेम में पागल तीन बच्चों की मां पड़ोसी देवर के साथ घर से हुई फरार, नगदी व जेवरात ले जाने का आरोप

प्रेम में पागल तीन बच्चों की मां पड़ोसी देवर के साथ घर से हुई फरार, नगदी व जेवरात ले जाने का आरोप

पति ने कहा – बच्चों की खातिर वापस आने पर कर दूंगा माफ

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में पड़ोसी देवर के प्रेमजाल में फंसकर तीन बच्चों की मां घर में रखे जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला राजगढ़ी निवासी अर्जुन की शादी 2017 में ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी के जारचा गांव की लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद दंपति के तीन बच्चे हुए। अर्जुन गाड़ियों पर पेंटिंग का काम करता है।

पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई दीपू उसकी पत्नी लक्ष्मी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर घर में रखे 15 हजार रुपए नकद और करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर के साथ फरार हो गया।

ीड़ित ने बताया कि लक्ष्मी और दीपू के बीच संबंध एक महीने पहले से शुरू हुए थे। पति ने कहा कि अगर उसकी पत्नी वापस आ जाए, तो वह बच्चों की खातिर उसे माफ कर देगा। उसने यह भी कहा कि उसे अपनी पत्नी से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page