जिलें में अलग अलग दो नाबालिगों सहित तीन युवती को भगा ले गए युवक, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।
जिलें में विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग सहित तीन युवतियों को चार युवक भगा ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
मौ० चन्द्रलोक कालोनी निवासी कुंती देवी ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 16 अक्टूबर को मोदींगर निवासी सोनू व रिंकू प्रधान बहका फुसलाकर अपने साथ बाईक से सामान दिलवाने के बहाने से लेकर फरार हो गए थे।
उधर हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला फूलगढ़ी निवासी नरेश ने बताया कि 30 अक्टूबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिये बोल के गई थी काफी देर तक वह घर पर वापस नहीं लौटी तो काफी ढूंढ मचाई। बाद में पता चला कि उनकी बेटी को मुरादपुर निवासी
सुहैल जबरन बाईक पर बैठाकर फरार हो गया।
उधर थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी नरेश ने बताया कि उनकी बेटी को किठौर निवासी
आयूष शादी करने के बहाने से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया ।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।












