M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बाबा साहब ने संविधान की रचना कर इस देश के लोकतंत्र को अमर कर दिया- शायर इमरान

कांग्रेस सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाती है, मौजूदा सरकार नफरत फैलाती है – इमरान प्रतापगढ़ी

हापुड़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मशहूर शायर ईमरान प्रतापगढ़ी हापुड़ पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव शाकिब अली भी हापुड़ पहुंचे। ईमरान प्रतापगढ़ी के हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनकी एक झलक देखने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ शहर के लोगों का भी हुजूम एकत्रित हो गया। ईमरान प्रतापगढ़ी ने हापुड़ पहुंचकर मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। एससी विभाग के पदाधिकारियों ने ईमरान प्रतापगढ़ी को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस जनों द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी को आभार व्यक्त किया । इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर इस देश के लोकतंत्र को अमर कर दिया और आज की सत्ताधारी सरकार उनके संविधान को खत्म करने की साजिश कर रही है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की देश की सरकार पर तंज करते हुए कहा कि वो काली कमाई छुपाता है, हाथों की सफाई छुपाता है,,
दावा है मसीहाई का मगर, खुद अपनी लुगाई छुपाता है !!
मीडिया ने जो गढ़ रक्खा है,उस झूटी शान का क्या होगा !!
जो बीबी का ना हो पाया, वो हिन्दोस्तान का क्या होगा ??
इसी बीच बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान,जिला चेयरमैन,एजाज अहमद,शहर चेयरमैन,हसन आतिफ आदि ने ईमरान प्रतापगढ़ी का भी फूलों से स्वागत किया। उसके पश्चात् वे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही यूपी में सरकार बनाएगी।
इस दौरान सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा,जितेंद्र सिंह,मनीष,वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड अध्यक्ष बाबूराम आढ़ती जी,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,विक्की शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,जस्सा सिंह,भरतलाल शर्मादी,दीपक मोघे,शाहनवाज,लोकेश वर्मा,सिद्धार्थ स्वामी,कुणाल गौतम,लोकेश बरवाल,कुसुम लता,तारेश्वर त्यागी,मुनेंद्र सिंह,अशोक कुमार मुर्गे वाले,सुखपाल गौतम,सोनू गुप्ता,धर्मवती,मोहित मंडोठिया,
विशाल गौतम,सद्दाम,सचिन कुमार,कमल कुमार,लोकेश प्रभाकर, समीर, राजेश मंडोठिया, सोनू आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page