ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई

हापुड। शिवपुरी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने ज्योतिबा फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ज्योतिबा फूले को याद करते हुए कहा कि ज्योतिबा फूले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय अनेक कार्य किए, समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के फूले जी प्रबल समथर्क थे।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि फूले जी भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।
एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने कहा कि फूले जी समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे।
पुण्यतिथि मनाने वालों में सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,नरेश कुमार भाटी,रघुवीर सिंह एडवोकेट,गौरव गर्ग,जकारिया मनसबी,निखिल वत्स,देवेंद्र कुमार,जिक्रान,अमित सैनी,जितेंद्र सिंह,विक्की शर्मा,राजमोहन सिंह रौतेला,कुणाल गौतम,महेश शर्मा,फिरोज कुरैशी,फैजल,अनूप कुमार, भरतलाल शर्मा, रजत जाटव,नसरुद्दीन,प्रदीप कश्यप,अब्दुल कलाम,शाह नवाज आदि लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page