M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने मनाया पार्टी का 139 वाँ स्थापना दिवस, स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया पार्टी का ध्वजारोहण.

कांग्रेस जनों ने मनाया पार्टी का 139 वाँ स्थापना दिवस, स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया पार्टी का ध्वजारोहण.

हापुड़

हापुड़। गुरुवार को हापुड़ के कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पार्टी का झंडा फहराया और सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भेंट की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा* कि आज पार्टी की स्थापना को 138 साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को मुम्बई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। पार्टी के संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए ओ ह्यूम थे, जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। काँग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया था।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि 1915 में गाँधी जी के भारत आगमन के साथ काँग्रेस में बहुत बड़ा बदलाव आया। चम्पारन एवं खेड़ा में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन समर्थन से अपनी पहली सफलता मिली। 1919 में जलियाँवाला बाग हत्याकांड के पश्चात गांधी जी काँग्रेस के महासचिव बने। उनके मार्गदर्शन में काँग्रेस कुलीन वर्गीय संस्था से बदलकर एक जनसमुदाय संस्था बन गयी। तत्पश्चात् राष्ट्रीय नेताओं की एक नयी पीढ़ी आयी। जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई एवं सुभाष चंद्र बोस आदि शामिल थे।
पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा, 2024 में बनेगी इंडिया एलायंस की पूर्ण बहुमत से सरकार। 14 जनवरी से देश में शुरू हो रही राहुल गांधी जी की “भारत न्याय यात्रा” देश में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने जा रही हैं।
पार्टी का स्थापना दिवस मनाने वालो में रघुवीर सिंह एडवोकेट, डॉक्टर वीसी शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर आशाराम शर्मा, वाईके शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, आईसी शर्मा, रघुवर गौतम, गौरव गर्ग, अमित सैनी, विक्की शर्मा, हरि प्रकाश यादव, हृदय प्रकाश, मुकीम खान,देवेंद्र कुमार, मैनुद्दीन आरिमा, सावन चौधरी, सौरभ चौधरी, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, सविता गौतम, कुसुमलता, चरण सिंह, जाहिद हुसैन, अनूप कर्दम, यश कुमार, शिवम आदि लोग शामिल रहे.!

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page