ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

होली मिलन समारोह आयोजित , महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा का स्वागत

हापुड़। मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा मेरठ पहुंची। जहां “होली मिलन समारोह” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मेरठ पहुंची। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे का पर्व हैं। होली के पर्व पर सभी लोग गुलाल के साथ होली खेलते हैं और एक दूसरे से गली मिलकर होली की बधाई देते हैं। सीमा शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीना शर्मा ने किया और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा का फूल माला पहनाकर उन्हें फूलों का बुके देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान शहर महासचिव वाई के शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, गुंजन शर्मा, शहर मीडिया प्रवक्ता गौरव गर्ग, शहर कांग्रेस सचिव भरतलाल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहें.!

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page