ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जानलेवा हमला का आरोपी दोस्त गिरफ्तार,भेजा जेल, पिस्टल बरामद

हापुड़ ।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक कर्मचारी पर गोली चलाने के आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा में पांच दिन पहले रिलायंस रोड पर हुए गोलीबारी के मामले में फरार दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने दोस्त अभिषेक पर पिस्टल से फायर कर हमला किया था, जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

पुलिस ने आरोपी पंकज पुत्र सोनू, निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद, थाना पिलखुवा को सिखेड़ा-छिजारसी बम्बा नहर चौराहे के पास से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक खोखा कारतूस और 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page