युवक की सड़क हादसे में बुलंदशहर में हुई मौत,मचा कोहराम
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-06-17-55-12-74_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2-300x233.webp?resize=300%2C233&ssl=1)
हापुड़।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में रहने वाले एक युवक की जिला बुलंदशहर के आेरंगाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार
गांव के रहने वाले सतेंद्र सिंह उर्फ मोनू गुर्जर शुक्रवार सुबह अपने भाई को बुलंदशहर के रेलवे स्टेशन पर छोडने के लिए गया था। जहां से सतेंद्र बाइक से वापस आलमनगर लौट रहा था। इस दौरान उसने हेलमेट पहने हुआथा।
शनिवार सुबह औरंगाबाद में बुलंदशहर-औरंगाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
3 Comments