M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

नगर पालिका ने बकाया गृहकर जमा कराने के लिए दी छूट

हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र के 16 हजार गृह स्वामियों ने पालिका में कर जमा नहीं कराया है। इन उपभोक्ताओं पर लगभग दो करोड़ रुपये बकाया हैं। विभाग ने बकाया वसूली के लिए बकायेदारों को 31 मार्च तक कर जमा कराने पर 50 फीसदी तक छूट देने की योजना बनाई है। वहीं, बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।

नगर क्षेत्र में कुल 46081 भवन पंजीकृत हैं। जिनमें नगर पालिका गृह, सीवर और जल कर वसूलती है। सबसे अधिक करदाता गृहकर के हैं। हालांकि अभी तक 30 हजार गृहस्वामियों द्वारा कर जमा करा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी 16081 ऐसे बकायेदार हैं, जो कर जमा नहीं करा रहे हैं।

कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि ऐसे बकायेदारों के लिए विभाग ने 31 मार्च तक कर जमा करने का समय दिया है। अगर निर्धारित अवधि में कर जमा कर देते हैं तो स्वकर पर 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। वहीं 28 ऐसे बड़े बकाएदार हैं, जो 60.69 लाख रुपये का कर दबाकर बैठे हैं। ऐसे बकायेदारों को नोटिस दिया जा चुका है, आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page