थाना प्रभारी बनकर विदेश में बैठे युवक से दोस्तों ने की ऑनलाइन 5.30 लाख रुपये की ठगी

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक से उसके तीन दोस्तों ने थाना प्रभारी निरीक्षक बनकर ऑनलाइन 5.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक विदेश में नौकरी करता है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के काजीवाड़ा निवासी आतिफ कुवैत में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत है।पीड़ित आतिफ ने बताया कि उसके तीन दोस्तों ने उसे थाना प्रभारी निरीक्षक बनकर आपराधिक मामले में फंसाने तथा जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने युवक को डराने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी वारंट और FIR की प्रतियां भी भेजीं।
पीड़ित ने बताया कि डर की वजह से विभिन्न खातों में ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से 5 लाख 30 हजार 400 रुपये की रकम वसूल की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़ित के दोस्त साद, मोअज्जम और संदीप मिश्रा के
विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












