लैबकर्मी ने मारपीट कर नगदी लूटने का लगाया आरोप

लैबकर्मी ने मारपीट कर नगदी लूटने का लगाया आरोप
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी अनिल कुमार ने मुक्तेश्वरा स्थित पैथोलॉजी लैब से बाइक पर घर लौट रहे उनके पुत्र की पिटाई कर कुछ लोगों पर 22,300 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेम संबंध से जुड़ा मामला होने के कारण जांच कर रही है।
अनिल कुमार ने थाशश बताया कि उनका पुत्र अमन कुचेसर चौपला स्थित पैथोलॉजी लैब पर काम करता है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका पुत्र अमन बाइक पर सवार होकर लैब से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव मुक्तेश्वरा स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली गलौज की और पिटाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उनके पुत्र से 22,300 रुपये छीनकर ले गए। आसपास के लोगों ने भागते हुए आरोपियों को पहचान लिया था।
आरोपियों में एक व्यक्ति और उसका पुत्र निवासी गांव मुक्तेश्वरा और एक युवक गांव सालारपुर का बताया जा रहा है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।












