News
पुलिस का मज़ाक़ उड़ाते हुए थानें के गेट पर हथकड़ी पहने रील बनाने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

थानें के गेट पर हथकड़ी में रील बनाने वालें गिरफ्तार
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक केस के सिलसिले में हथकड़ी पहने ए
युवकों द्वारा थाने के गेट पर ही अपनी रील बनवाकर फेसबुक पर अपलोड करने वालें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में कुछ युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली गेट पर हथकड़ी पहनकर वीडियो बनाया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जिससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि वीडियो बनाकर वायरल करने के तीनों आरोपी पिलखुवा के गालंद गांव निवासी विकास उर्फ विक्की,सोनू व अशरफ को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।













