ATMS College of Education Menmoms
News

विवाहिता की संदिग्ध हालत में जलनें से मौत,दहेजहत्या का आरोप,पति सहित तीन हिरासत में


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्लें में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में जलनें से मौत हो गई। मायकेवालों ने दहेजहत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के न्यू
गांधीबिहार कालोनीं निवासी नवीन सैनी की शादी 2020 में मेरठ के गांव अजराड़ा निवासी आरती (22) से हुई थी। नवीन बिजली विभाग में संविदा पर कर्मचारी हैं।
आज सुबह अचानक आरती के कमरें में धुंआ व जलनें की महक आते देख घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाते हुए कमरें पर पहुंचे ,परन्तु दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो आरती संदिग्ध हालत में जली हालत में थी। सूचना पाते ही मौकें पर पहुंची
पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के वक्त पति नौकरी पर गया हुआ था।
घटना की सूचना मिलतें ही मायकें वालें मौकें पर पहुंचे और
जमकर हंगामा किया।
भाई राकेश ने पति नवीन सहित सुसरालियों पर दहेजहत्या का आरोप लगाया हैं।
थाना देहात प्रभारी मिथलेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मायकेवालों की तहरीर पर सहित तीन सुसरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page