हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बुधवार को चल रही ट्रेनिंग के बीच छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे वहां बैठी शिक्षिकाएं बाल बाल बच गई। बाबूगढ़ छावनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग हॉल में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे के समय हॉल में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। जिसके बाद शिक्षकों में अफरा तफरी मच गई। हांलांकि बुधवार को तेज बारिश के चलते हापुड़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। प्राथमिक विद्यालय का लिंटर का प्लास्टर गिरने से जोरदार आवाज हुई। सभी शिक्षक जल्दी से कमरे से बाहर निकलने लगे। कुछ शिक्षकों को हल्की खरोंचें आईं। लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत काफी समय से खराब है। इस बारे में कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ।

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बुधवार को चल रही ट्रेनिंग के बीच छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे वहां बैठी शिक्षिकाएं बाल बाल बच गई।
बाबूगढ़ छावनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग हॉल में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे के समय हॉल में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। जिसके बाद शिक्षकों में अफरा तफरी मच गई।
हांलांकि बुधवार को तेज बारिश के चलते हापुड़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। प्राथमिक विद्यालय का लिंटर का प्लास्टर गिरने से जोरदार आवाज हुई।
सभी शिक्षक जल्दी से कमरे से बाहर निकलने लगे। कुछ शिक्षकों को हल्की खरोंचें आईं। लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत काफी समय से खराब है। इस बारे में कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। शिक्षकों ने सुरक्षित भवन में प्रशिक्षण कराने की मांग की है।












