योग दिवस पर केवल योग न करें, बल्कि उसके प्रति लोगों को जागरूक भी करें – डॉ० एम० जावेद

*मोनाड विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस*
योग दिवस पर केवल योग न करें, बल्कि उसके प्रति लोगों को जागरूक भी करें – डॉ० एम० जावेद
पिलखुवा।
मोनाड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्पोर्टस के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध योग कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः सात बजे से सूर्य नमस्कार सत्र के साथ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरान्त प्रातः दस बजे योग निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें इप्तिशाम (एमए योगा) ने प्रथम स्थान, आकृति पाल (बीपीएस) ने द्वितीय स्थान तथा विधि गर्ग (बीए योगा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रातः ग्यारह बजे से योग संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० निशान्त, सहायक प्राध्यापक (सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ उपस्थित हुये और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में वि०वि० के कुलपति प्रो० (डॉ०) एम० जावेद ने कहा कि सिर्फ योग न करें, बल्कि उसके प्रति लोगों में जागरूकता भी फैलाएं। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ० प्रदीप कुमार ने कुशलता पूर्वक किया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के संकायाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार श्रीवास ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वि०वि० के कुलसचिव कर्नल डी०पी०सिंह, उपकुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार एवं मीडिया प्रभारी डॉ० गणेश शंकर, समस्त विभागों के शिक्षकों आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रायें भी मौजूद रहे।












