ATMS College of Education Menmoms
News

कुत्ते व बंदर के काटने की बढ़ी घटना-नगर पालिका ने आवारा कुत्तों व बंदरों को पकडऩे हेतु निकालें टेंडर


-सीएचसी में रोजाना करीब 100 लोगों को लगाया जा रहा रेबीज का इंजेक्शन

,हापुड़।
मार्च माह में गर्मी शुरू होने के साथ ही कुत्ते व बंदर के काटने की
घटनाएं प्रतिदिन बढऩे हैं। इसका प्रमाण सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र में देखने को मिला है। जहां रोजाना करीब 100 से  लोगों को रेबीज
का इंजेक्शन लगाया गया हंै। घटनाएं बढऩे के साथ ही नगर पालिका परिषद के
अधिकारी भी कुंभकर्ण की नींद से जाग गये है। नगर पालिका द्वारा आवारा
कुत्तों व बंदरों को पकडऩे के लिए निविदा निकाली गयी है।
      मार्च माह में गर्मी के शुरू होते ही कुत्ते व बंदर इतने उग्र हो
गये है। कि गली मोहल्लों व गांवों में लोगों को देखते ही उनके पीछे भागने
लगते है। और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर देते है। कुत्तों के हमलों
से बचने के लिए लोग भागते समय वाहनों की चपेट में आकर भी घायल भी हो जाते
है।
          बंदरों व कुत्तों के खूंखार होने के कारण बुजुर्ग व बच्चों ने
अपने घरों से निकला तक बंद कर दिया है।  बुलन्दशहर रोड स्थित मोहल्ला
छज्जूपुरा,रामगंज,जवाहरगंज,त्रिलोकीपुरम,राजीव विहार आदि मोहल्लों में
बंदरों व कुत्तों का आतंक होने के कारण लोगों को डंडा लेकर अपने घरों से
निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
गुरुवार को शहर के बराही मोहल्ला स्थित मंदिर वाली गली में गुजर रही
महिला पर आवारा कुत्तों के झुंंड से हमला कर घायल कर दिया,गत सप्ताह
कांग्रेस कार्यकर्ता विक्की शर्मा की पुत्री सृष्टिï शर्मा 11 वर्ष को भी
आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था।
———————–
नपा अधिकारियों से लगाई गुहार
बंदर व कुत्तों को पकडऩे के लिए लोग प्रतिदिन नगर पालिका परिषद पहुंचकर
अधिकारियों से गुहार लगा रहे है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक
नहीं रेंग रही है। ऐसा लगता है,कि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
 ——————–
नपा ने निविदा निकाली
नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि
शहर से आवारा कुत्तों व बंदरों को पकडऩे के लिए निविदाएं आमंत्रित की गयी
है। शीघ्र ही शहरवासियों को इस समस्याएं से निदान मिल जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page