M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मंडल संचालक ने ली गोपनीयत की शपथ

गढ़मुक्तेश्वर।

शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सहकारी संघ सचिव ने नवनिर्वाचित मंडल संचालक शांतनु त्यागी को शपथ दिलाई। उसके बाद मंडल संचालक ने अन्य को शपथ दिलाई। इस दौरान मंडल संचालक शांतनु त्यागी ने कहा कि वह किसानों की समस्या के लिए हर समय सेवा में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक किसान के बेटे है। खेती किसानी की समस्या उनको भांति भाति मालूम है। किसी भी सूरत में किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वह रात दिन किसानों के हक में काम करने का कार्य करेंगे। इस दौरान विधायक हरेंद्र तेवतिया ने किसानों के लिए समर्पित इस संस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। वे अपने स्तर से पूरी मदद करेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि आज किसानों के लिए भाजपा सरकार काफी कार्य कर रही है। दूसरी सरकार में किसान अपनी बदहाली पर राेता था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने किसानों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के किसान आज भाजपा की सरकार से खुश है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एंव सिह समिति चेयरमैन दीपक भाटी, अंकुर चौधरी, सुभाष प्रधान, पिंकी त्यागी, अंकुर सिरोही, अंकुर त्यागी, सुरेद्र पाल बब्बू, श्यामेंद्र त्यागी, साेनू गर्ग सहित अन्य मौजूद रहें।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page