ढाई करोड़ लागत से बनेंगे अस्पतालों में कोविड वार्ड

हापुड़। जनपद के 16 अस्पतालों में दो करोड़ 58 लाख की लागत से कोविड वार्ड बनेंगे। अस्पतालों में निर्माण कार्य चल रहा है। नए वर्ष में कोविड वार्ड की सौगात मिलेगी। कोविड वार्ड बनने से कोरोना के मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।

कोरोना काल में शासन स्तर से जिले के अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाने का निर्णय लिया था। पूर्व बजट में पास होने के बाद कोविड वार्ड का निर्माण शुरू हुआ था। अब निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। 2023 में जनपद के लोगों को 16 अस्पतालों में कोविड वार्ड की सौगात मिलेगी।

कोविड वार्ड बनने से कोरोना के मरीजों को अस्पताल में बेहतर उपचार मिलेगा। इन्हें इधर उधर जाना नहीं पड़ेगा।

110 बेडों की व्यवस्था रहेगी मरीजों के लिए

दो करोड़ 58 लाख की लागत से जनपद में 16 अस्पतालों में कोविड वार्ड बन रहे हैं। इनमें 110 बेड की व्यवस्था रहेगी। यहां मरीज भर्ती होंगे। अस्पताल में अलग कोविड वार्ड बनने से मरीजों को लाभ मिलेगा। सामान्य मरीजों को अलग उपचार मिल सकेगा।

Exit mobile version